Site icon Dainik Savera Times

Kalyan Jewelers का शेयर 4% चढ़ा, बाजार पूंजीकरण 30,000 करोड़ रुपए के पार

 

नई दिल्ली : आभूषण विक्रेता कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर मंगलवार को चार प्रतिशत चढ़ गए, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन (मार्कीट कैप) 30,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया। कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.09 प्रतिशत चढ़कर 295.35 रुपए पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में शेयर पांच प्रतिशत बढ़कर अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 298 रुपए के भाव पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी

Exit mobile version