Site icon Dainik Savera Times

Kalyani Forge के CFO Laxmi Narayan Patra ने पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली: वाहन कलपुर्जा और उपकरण क्षेत्र की कंपनी कल्याणी फोर्ज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) लक्ष्मी नारायण पात्रा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनका इस्तीफा छह अप्रैल, 2023 से लागू हो गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा, लक्ष्मी नारायण पात्रा ने इस्तीफा के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। कल्याणी फोर्ज एक इंजीनियंरिग कंपनी है। यह परिवहन, विनिर्माण, विद्युत उत्पादन, मरीन, रेलवे और औद्योगिक सामग्री जैसे उद्योगों में ग्राहकों के लिए मशीनी और असेंबल किए गए उत्पाद बनाती है।

ये भी पढ़ें : निगम चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप से सियासत गर्म

Exit mobile version