Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

करण राठौर एसईपीसी के नए चेयरमैन बने

October 4, 2023

करण राठौर एसईपीसी के नए चेयरमैन बने

नयी दिल्ली: आतिथ्य क्षेत्र के उद्यमी करण राठौड़ ने सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) के नये चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।सेवा निर्यात प्रोत्साहन के लिए एसईपीसी एक नोडल संगठन है। देश के सेवा निर्यात को बढ़ाने में इसकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। परिषद ने बयान में कहा, जयपुर में उम्मेद होटल और रिजॉर्ट्स समूह के निदेशक राठौड़ प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज, अजमेर के बोर्ड में सदस्य हैं।वह राजस्थान सरकार की पर्यटन सलाहकार समिति में रहे हैं।राठौड़ ने कहा, ‘‘मेरा काम 2030 तक भारत के सेवा निर्यात को 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्षय़ में एसईपीसी की भूमिका को आगे बढ़ाने का होगा।’’

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें