Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक सरकार ने 7,660 करोड़ रुपये की 91 निवेश परियोजनाओं को दी मंजूरी

September 16, 2023

कर्नाटक सरकार ने 7,660 करोड़ रुपये की 91 निवेश परियोजनाओं को दी मंजूरी

 

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने 7,659.52 करोड़ मूल्य के 91 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनके क्रियान्वयन से 18,146 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। बड़े एवं मध्यम उद्योग और ढांचागत विकास मंत्री एम बी पाटिल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी समिति (एसएलएसडब्ल्यूसीसी) ने शुक्रवार को इन निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये निवेश की 26 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई जिनसे कुल निवेश 5,750.73 करोड़ रुपये हो गया। इनसे 13,742 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। राज्य सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, कुछ प्रमुख प्रस्ताव मारुति सुजुकी इंडिया, ऐकस कंज्यूमर, साउथ वेस्ट माइंनिंग एंड टाटा सेमीकंडक्टर और क्रिप्टन (इंडिया) सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित हैं।

स्वीकृत होने वाले कुल 91 प्रस्तावों में से लगभग 57 निवेश प्रस्ताव 15 से 50 करोड़ रुपये के हैं जिनका संयुक्त रूप से मूल्य 1,144.94 करोड़ रुपये है। इनसे कर्नाटक में 4,404 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इनके अलावा 763.85 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश वाली आठ परियोजनाओं को भी समिति ने मंजूदी दी।

बैठक में स्वीकृत प्रमुख निवेश प्रस्तावों में 489.50 करोड़ रुपये के निवेश से विजयपुरा जिले में प्रतिभा पाटिल शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना, 456 करोड़ रुपये से धारवाड़ जिले में ऐकस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-3 की स्थापना शामिल है।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें