कैस्परस्काई ने मालवेयर ‘स्ट्राइप्डफ्लाई’ को लेकर किया आगाह
October 26, 2023
फुकेट : साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई (Kaspersky) ने मालवेयर ‘स्ट्राइप्डफ्लाई’ के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि इसने पिछले छह साल में दुनियाभर में दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।रूस की इकाई ने यहां जारी एक रिपोर्ट में कहा कि शुरुआत में स्ट्राइप्डफ्लाई एक क्रिप्टोकरेंसी ‘माइनर’ के रूप में काम कर रहा था, अब यह एक जटिल मालवेयर बन गया है, जो कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कैस्परस्काई (Kaspersky) के विशेषज्ञों ने पहले से अज्ञत, अत्यधिक परिष्कृत स्ट्राइप्डफ्लाई मालवेयर का पता लगाया है। 2017 से इस वैश्विक पहुंच वाले मालवेयर ने 10 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मालवेयर हर दो घंटे में जानकारी चुराता है। यह साइट और वाई-फाई लॉगइन ब्योरे जैसे संवेदनशील आंकड़ों के साथ-साथ नाम, पता, फोन नंबर, कंपनी और नौकरी के बारे में व्यक्तिगत डेटा की चोरी करता है। इसके अलावा यह मालवेयर प्रभावित व्यक्ति के उपकरण का स्क्रीन शॉट ले लेता है, और संबंधित व्यक्ति को इसका पता नहीं चलता है। कैस्परस्काई (Kaspersky)के शोधकर्ताओं ने स्ट्राइप्डफ्लाई मालवेयर के हमले से बचने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके हमले से बचने के लिए आपको अपनी ऑपरेटिंग प्रणाली, एप्लिकेशन और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से ‘अपडेट’ करना चाहिए।