Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

KBC के 17वें सीजन को फिर से होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन

March 13, 2025

KBC के 17वें सीजन को फिर से होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन

KBC Season 17 : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को भी होस्ट करेंगे। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा।

इस वीडियो में बिग बी को हिंदी में अपना आभार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वह प्यार, वह साथ, वह अपनापन आप सभी की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं। और हर दौर के अंत तक सच यही बन जाता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना चाहा है उससे कहीं ज्यादा मुझे मिला है, और लगातार मिलता रहता है। हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी न टूटे।’

25 वर्षों की साधना हुई सफल

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘जाते-जाते मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोशिशों ने किसी की भी जिंदगी को जरा सा भी छुआ है, या यहां बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझूंगा कि हमारी 25 वर्षों की जो साधना थी वह सफल हुई। तो देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अब अगले दौर में मिलूंगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए। न रुकिए, न झुकिए, आप जहां हैं जैसे हैं अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं। फिर मिलते हैं आपसे, तब तक मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं, शुभरात्रि।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें