Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन पर्व पर खादी ग्रामोद्योग ने पेश की पहली बार ‘खादी राखी’ की श्रृंखला

August 23, 2023

रक्षाबंधन पर्व पर खादी ग्रामोद्योग ने पेश की पहली बार ‘खादी राखी’ की श्रृंखला

नयी दिल्ली: खादी ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने रक्षाबंधन के पर्व पर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की भावना का लाभ उठाने के लिए बुधवार को पहली बार ‘खादी रखी’ की बिक्री शुरू करने की घोषणा की। केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने यहां कनॉट प्लेस में राजधानी के प्रसिद्ध खादी भवन में आयोजित विशेष समारोह में देश भर में 20 जगह तैयार विविध प्रकार के बहुरंगी और बहु आयामी खादी के रक्षा-सूत्रों के कई सेट का लोकार्पण किया।

उन्होंने विश्वसास जताया कि ‘बापू (महात्मा गांधी) के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान’ की बदौलत खादी ग्रामोद्योग के अन्य उत्पादों की तरह भाई-बहन के पवित्र प्रेम और त्याग की प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर खादी से बने रक्षा सूत्र भी जन-जन में लोकप्रिय होंगे।’ उन्होंने इस अवसर पर कहा कि केवीआईसी ने खादी राखी बड़ी सोच के साथ प्रस्तुत की जा रही है। इनका मूल्य 20 से 250 रुपये प्रति सूत्र तक है।

कुमार ने कहा, “हमने इसमें ऐसी राखी प्रस्तुत की है जो खादी के घागे, गाय के गोबर और तुलसी के बीजों से तैयार की गयी है। इसे जहां निस्तारित किया जएगा वहां तुलसी के पौधों का अंकुरण होगा।’’ कुमार ने कहा, “खादी के रक्षा-सूत्र का यह अनावरण खादी के धागों की कताई बुनाई में लगी बहनों और भाइयों को नयी शक्ति नयी ताकत देगा। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री ने गत सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भारत मंडपम के उद्घाटन के अवसर पर देशवासियों को खादी ग्रामोद्योग के सामान खरीदने का आह्वान किया था। उसकी प्रेरणा लेकर केवीआईसी ने खादी राखी की नयी शुरुतात की है।”

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें