Site icon Dainik Savera Times

Khatabook ने 6% कर्मचारियों की छंटनी की, कंपनी ने दी जानकारी 

नई दिल्ली: वित्तीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप खाताबुक ने अपने 42 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है जो उसके कुल कार्यबल का छह प्रतिशत है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि कारोबार को मुनाफा कमाने के लक्ष्यों के अनुरूप समायोजित करने के लिए यह छंटनी की गई है। छंटनी से पहले कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 700 थी।
खाताबुक के प्रवक्ता ने कहा, “श्रमबल के पुनर्गठन से छह प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। संभी प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन एवं शेयर बिक्री विकल्प देने के साथ स्वास्थ्य बीमा विस्तार भी दिया गया है।  पहले दौर के वित्तपोषण के बाद खाताबुक का मूल्यांकन करीब 4,500 करोड़ रुपये है। सिकोया कैपिटल, टेनसेंट, ट्राइब कैपिटल और मूर स्ट्रैटजिक वेंचर्स ने इसमें निवेश किया था।
ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)
Exit mobile version