Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kia India की बड़ी बिक्री…अगस्त में 17% से बढक़र 22,523 पर रही इकाई

September 1, 2024

Kia India की बड़ी बिक्री…अगस्त में 17% से बढक़र 22,523 पर रही इकाई

नयी दिल्ली: किआ इंडिया की कुल थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढक़र 22,523 इकाई रही है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 19,219 वाहन बेचे थे। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन मामलों के राष्ट्रीय प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सफलता कंपनी के उत्पादों को रणनीतिक रूप से बेहतर बनाने का प्रमाण है।

यह कदम हमारे वाहनों को सबसे आकर्षक और मूल्य के हिसाब से पैसा वसूल बनाते हैं।’उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे वाहन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है जो ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों, प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हों। किआ ने कहा कि उसने पिछले महीने सोनेट की 10,073 इकाइयां, सेल्टोस की 6,536 इकाइयां, कैरेंस की 5,881 इकाई और ईवी6 इलेक्ट्रिक कार की 33 इकाइयां बेची हैं।

ये भी पढ़ें: एस जयशंकर बोले, भारत-न्यूजीलैंड FTA एक ऐतिहासिक कदम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें