Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kiara Advani बनी Stayfree की ब्रांड एंबेसडर

March 2, 2023

Kiara Advani बनी Stayfree की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली : सनैटरी नैपकिन ब्रांड स्टेफ्री ने आज अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाते हुये स्टेफ्री सिक्योर ग्स् पैड्स के लिए अपने नए अभियना की घोषणा की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि कियारा आडवाणी आधुनिक भारत की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, और ब्रांड के सिद्धांत एवं अवधारणा का प्रदर्शन करेंगी। स्टेफ्री हमेशा से महिला सशक्तीकरण का समर्थक रहा है, और उन्हें अपने सपनों की ओर बढ़ने में मदद करता है। वित्तीय आत्मनिर्भरता की ओर युवा महिलाओं का सफर आसान नहीं होता, उन्हें अनेक समस्याओं, लोगों के दृष्टिकोण और जीवन की वास्तविकताओं से समझौता करना पड़ता है।

उसने कहा कि स्टेफ्री सिक्योर ग्स् अपनी लीकलॉक टेक्नॉलॉजी के साथ 12 घंटों तक लीकेज से सुरक्षा देता है, ताकि महिलाएं अपने हर क्षण और अवसर का लाभ उठा सकें। स्टेफ्री सिक्योर ग्स् के लिए डीडीबी मुद्रा द्वारा डिज़ाईन किए गए इस नए मार्केटिंग अभियान में कियारा आडवाणी एक उत्साहित और जुझारु महिला उद्यमी बनी हैं जिसे अपनी महत्वाकांक्षाओं में गहरा आत्मविश्वास है, और उन्हें पूरे दिन सुरक्षा और आराम की जरुरत है। इसलिए स्टेफ्री सिक्योर ग्स् अपने 12 घंटों के लीकेज प्रोटेक्शन के साथ उनका पसंदीदा विकल्प है।

जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ के उपाध्यक्ष, विपणन एवं एसेंशल हेल्थ बीयू प्रमुख मनोज गाडगिल ने कहा ‘‘ स्टेफ्री ने सदैव युवा महिलाओं के उत्साह और सामर्थ्य को सम्मानित किया है। स्टेफ्री ग्स् के नए कैम्पेन ‘दिन तुम्हारे साथ चलेगा’ के साथ यह ब्रांड महिलाओं को अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में समर्थ बना रहा है, ताकि वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जी सकें और तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ सकें। हमें स्टेफ्री परिवार में कियारा आडवाणी को शामिल करने की खुशी है। वो आज की पीढ़ी की महत्वाकांक्षी युवा महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं। कियारा आडवाणी के साथ इस गठबंधन द्वारा हमारा उद्देश्य महिलाओं को हर अवसर का लाभ उठाने और अपने सपनों की ओर बढ़ने में समर्थ बनाने के ब्रांड के उद्देश्य को आगे बढ़ाना है, ताकि उनकी मासिक धर्म के दौरान भी कोई अवसर उनके हाथ से छूट न जाए।’’

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें