Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए Android smartphone के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में जो आपको iPhone में नहीं मिलेंगे

January 8, 2023

जानिए Android smartphone के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में जो आपको iPhone में नहीं मिलेंगे

आज के समय में ऐसा कोई भी इंसान नहीं हैं जो फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करता। बहुत से एंड्राइड और बहुत से लोग आईफोन का इस्तेमाल करते है। आईफोन के फीचर्स दमदार होने की वजह से मार्केट में इसकी एक अलग ही पहचान है। लेकिन क्या आप जानते है कि सैमसंग या किसी भी एंड्राइड फ़ोन में कुछ ऐसे फीचर्स होते है जो आपको आईफोन में देखने को नहीं सकते। अगर आपको भी iOS से ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन पसंद है तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. सैमसंग एस पेन में भी बहुत सारे खास फीचर्स हैं।

सैमसंग S22 अल्ट्रा में स्केच और नोट्स बनाने के लिए एक डिजिटल पेन आता है. अगर आप पेंटिंग के शौकीन हैं और रास्ते में चलते फिरते या फिर मेट्रो में बैठकर खाली समय में बोर हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप इस पेन की मदद से बेहतरीन पेंटिंग बना सकते हैं. इसमें इंक खत्म होने की भी समस्याएं नहीं है. स्मार्टफोन को नोटपैड की तरह इस्तेमाल करना आसान है.

स्मार्टफोन से सेल्फी लेने के लिए लोग अलग से स्टिक खरीदते हैं. भले ही इससे लोग दूरी बनाकर सेल्फी ले लेते हों, लेकिन फोटो में हाथ आने की वजह से कई बार लोग इसे पसंद नहीं करते हैं. कुछ लोग इससे बचने के लिए अलग से सेल्फी रिमोट खरीदते हैं. अगर आपके पास सैमसंग s22 अल्ट्रा है तो दूर खड़े होकर पेन से भी फोटो क्लिक कर सकते हैं.

स्मार्टफोन को कहीं भी दूर रख कर फाइल्स और फोल्डर को बिना इसे छुए स्क्रोल करने की सुविधाएं मिल जाती है. यानी इसे बिल्कुल जादू की छड़ी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इसमें मौजूद बटन और सेंसर के जरिए अलग-अलग गाना बदल सकते हैं. जरूरत पड़ने पर वॉल्यूम को कम और ज्यादा करना भी बहुत आसान है.

इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल चांद की तस्वीरें लेने के लिए भी कर सकते हैं. 100x जूम होने की वजह से दूर खड़े लोगों की फोटो भी बहुत ज्यादा हाई पिक्चर क्वालिटी में आ जाती है. इसके अलावा वीडियो बनाते समय भी लोगों को बार-बार फ्रेम सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें