Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जान लें X के नए प्लान, अगर आप नहीं देखना चाहते ads तो देने होंगे इतने पैसे

October 29, 2023

जान लें X के नए प्लान, अगर आप नहीं देखना चाहते ads तो देने होंगे इतने पैसे

 

नई दिल्ली: एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था और डील अक्टूबर 2022 में फाइनल हुई थी. तब से मस्क ने प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव किए हैं। उनकी कोशिश यही है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा पैसा बनाया जा सके। जिसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X यानी पुराने ट्विटर ने दो प्रीमियम प्लान्स को पेश किया है।

इसमें एक Premium+ प्लान भी है. ये उन यूजर्स के लिए है जो ad-free एक्सपीरिएंस के लिए पेमेंट करना चाहें वहीं, एक बेसिक प्लान भी कंपनी ने उतारा है। इसमें ग्राहकों को ब्लू चेकमार्क नहीं मिलेगा. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म द्वारा Premium+ की कीमत एक महीने के लिए 16 डॉलर यानी 1,300 रुपये रखी गई है। इसमें यूजर्स को ‘लार्जेस्ट रिप्लाई बूस्ट’ मिलेगा। इस प्लान को खरीदने पर प्लेटफॉर्म के ‘For You’ और ‘Following’ फीड से ads को हटा लिया जाएगा:

बेसिक प्लान: इसकी कीमत हर महीने के लिए 3 डॉलर या 243.75 रुपये रखी गई है। इसमें यूजर्स को ब्लू चेकमार्क नहीं मिलेगा। हालांकि, इसमें यूजर्स को पोस्ट एडिट करने औरक लंबे पोस्ट और वीडियो पोस्ट करने की सहूलियत जरूर मिलेगी। साथ ही यूजर्स पोस्ट भी एडिट कर पाएंगे. इसमें ‘स्मॉल रिप्लाई बूस्ट’ भी शामिल होगा। आपको बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर हाल ही में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर भी शामिल किया गया है।

फिलहाल इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए उतारा गया है। हालांकि इंडियन यूजर्स के लिए X प्रीमियम डेस्कटॉप ऐप 6,800 रुपये सालाना और मंथली प्लान 650 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, X मोबाइल ऐप के लिए एनुअल X प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 9,400 रुपये और मंथली प्लान की कीमत 900 रुपये है।

ये भी पढ़ें: नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें