Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolte-Patil डेवलपर्स की दिसंबर तिमाही में बिक्री 28 प्रतिशत बढक़र 716 करोड़ रुपये पर

January 13, 2023

Kolte-Patil डेवलपर्स की दिसंबर तिमाही में बिक्री 28 प्रतिशत बढक़र 716 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी कोल्ते-पाटिल डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग बेहतर मांग आने से चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढक़र 716 करोड़ रुपये हो गयी।कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में इसकी बिक्री बुकिंग 561 करोड़ रुपये थी।पुणे स्थित इस रियल एस्टेट कंपनी की मूल्य और मात्रा के लिहाज से यह सबसे अधिक तिमाही बिक्री बुकिंग आंकड़ा है।

इसके साथ ही कंपनी की बिक्री चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर के दौरान 23 प्रतिशत बढक़र 1,528 करोड़ रुपये हो गयी। इससे एक साल पहले की अवधि में यह 1,238 करोड़ रुपये थी।कंपनी ने कहा कि वह मुंबई और बेंगलुरु में अपना विस्तार कर रही है। कंपनी दो ब्रांडों- ‘कोल्ते-पाटिल’ और ’24के’ के तहत अपनी परियोजनाओं का विपणन करती है। यह मध्य आय वर्ग के लिए ‘कोल्ते-पाटिल’ और ’24के’ के तहत प्रीमियम लक्जरी खंड में परिचालन करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें