Site icon Dainik Savera Times

Kotak Bank को सोनाटा फाइनेंस के अधिग्रहण के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी मिली 

मुंबई:  कोटक महिंद्रा बैंक को छोटी राशि के कर्ज देने वाली कंपनी सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंक ने इसी साल 10 फरवरी को सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण करने की इच्छा जताई थी।

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ह्लआरबीआई ने 19 अक्टूबर, 2023 को अपने पत्र के माध्यम से सोनाटा में जारी शेयर पूंजी और चुकता पूंजी का 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। बैंक ने बताया कि आरबीआई ने कोटक को सोनाटा को अपनी कारोबारी अनुषंगी कंपनी बनाने की अनुमति दे दी है और यह इकाई अब कोटक महिंद्रा बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी होगी।

कोटक ने फरवरी में कहा था कि सोनाटा में दिसंबर, 2022 तक 1,903 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन संपत्ति है और यह कंपनी नौ लाख लोगों को अपनी सेवाएं दे चुकी है।बैंक ने कहा कि अधिग्रहण से उसे उत्तर भारत के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत, IMD ने आंधी-तूफान की दी चेतावनी

 

Exit mobile version