Site icon Dainik Savera Times

Kotak Bank का Adani Group को दिया गया कर्ज मामूली

मुंबई: कोटक महिंद्रा बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अडाणी समूह को दिया गया ऋण बैंक के ऋण देने के सिद्धांतों के अनुरूप है और कर्ज राशि भी मामूली ही है। कोटक महिंद्रा बैंक में थोक बैंकिंग के प्रमुख एवं अध्यक्ष पारितोष कश्यप ने कहा कि अडाणी समूह जिन परेशानियों में घिरा है वे कर्ज संबंधी मुद्दा नहीं होकर पूंजी बाजार तथा मूल्यांकन के मुद्दों से ज्यादा संबंधित है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘समूह को हमने जो कर्ज दिया है वह कम है। हम देश में हर कॉरपोरेट कंपनी के साथ कारोबार करते हैं और जो कर्ज हम देते हैं वे हमारे सिद्धांतों और हमारे बहीखाते के आकार के अनुरूप होते हैं।’’ उन्होंने कहा कि समूह में परिचालन करने वाली कंपनियां वाजिब फायदे में हैं और उनके पास मजबूत लाभप्रदता तथा बहीखाता है।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क की कंपनी हिंडनबर्ग’ ने जनवरी में अपनी एक रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘‘‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’’’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। कंपनी के इस आरोप के बाद विविध कारोबार से जुड़े समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

Exit mobile version