Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

KP Energy ने Gujarat में 29 MW की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

May 8, 2023

KP Energy ने Gujarat में 29 MW की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

नयी दिल्ली: केपी एनर्जी लिमिटेड ने सोमवार को गुजरात में 29.4 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह संयंत्र भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) द्वारा सौंपी गई 250.8 मेगावाट की आईएसटीएस संबद्ध पवन परियोजना क्षमता का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि केपी एनर्जी ने सिद्धपुर में 29.4 मेगावाट (चरण-2) की आईएसटीएस (अंतर राज्यीय पारेषण प्रणाली) से जुड़ी पवन ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस परियोजना में 14 पवन टरबाइन जनरेटर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 2.1 मेगावाट है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें