Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kreeva, Shapoorji Pallonji Real Estate, ASK गुरुग्राम आवास परियोजना में 270 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

December 9, 2024

Kreeva, Shapoorji Pallonji Real Estate, ASK गुरुग्राम आवास परियोजना में 270 करोड़ रुपये का करेंगे निवेश

नई दिल्ली: कनोडिया समूह की रियल एस्टेट शाखा क्रीवा, एएसके प्रॉपर्टी फंड और शापूरजी पलोनजी रियल एस्टेट संयुक्त रूप से गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। क्रीवा ने सोमवार को बयान में कहा,‘‘एएसके प्रॉपर्टी फंड, क्रीवा और शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट ने गुरुग्राम के सेक्टर 46 में 270 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त प्रारंभिक निवेश के साथ एक आवासीय परियोजना के संयुक्त विकास की घोषणा की है। इसमें कहा गया, यह 1.74 एकड़ में फैली परियोजना अगले पांच वर्षों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न करेगी।

शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेंकटेश गोपालकृष्णन ने कहा,‘‘गुरुग्राम में सेक्टर 46 परियोजना के लिए क्रीवा और एएसके प्रॉपर्टी फंड के साथ हमारा सहयोग उच्च गुणवत्ता वाले आवासीय विकास प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। क्रीवा के संस्थापक एवं कनोडिया समूह के सह-संस्थापक गौतम कनोडिया ने कहा कि यह निवेश कंपनी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें