Dainik Savera Times

सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानिए कितनी बढ़ी कीमतें और क्या है लेटेस्ट गोल्ड रेट

नई दिल्ली: अगर आप भी सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले इसकी कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव को जान लेना जरूरी है। अगस्त 2025 के दौरान सोने की कीमतों ने न केवल निवेशकों को चौंकाया, बल्कि एक नया ऑल टाइम हाई भी छू लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के रेट्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे यह 1,04,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीते सप्ताह में 3,396 रुपये की तेजी

पिछले एक सप्ताह की बात करें, तो एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 3,396 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। 22 अगस्त को जहां सोना 1,00,384 रुपये पर बंद हुआ था, वहीं 29 अगस्त को यह 1,03,780 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव और बढ़कर 1,04,090 रुपये पर बंद हुआ, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Latest Gold Rate 
Latest Gold Rate 

अगस्त में झूले जैसा रहा गोल्ड का मूवमेंट

पूरा अगस्त महीना सोने की कीमतों के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 1 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने का रेट 99,754 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि तेजी पकड़ते हुए महीने के शुरुआती हफ्तों में ही 1 लाख रुपये के पार चला गया। हालांकि, 19 अगस्त को कीमतें गिरकर 98,696 रुपये पर आ गईं, जिससे खरीददारों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन फिर सोने में जोरदार उछाल आया और महीने के अंत तक यह 1,04,090 रुपये तक जा पहुंचा।

घरेलू बाजार में भी दिखी मजबूती

केवल फ्यूचर्स मार्केट ही नहीं, घरेलू रिटेल मार्केट में भी सोने की कीमतों में अच्छा-खासा उछाल देखा गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड का दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 29 अगस्त तक बढ़कर 1,02,388 रुपये हो गया। यानी एक हफ्ते में ही 10 ग्राम सोना 3,030 रुपये महंगा हुआ।

अगर पूरे महीने की बात करें, तो 1 अगस्त को घरेलू बाजार में सोना 98,253 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं अगस्त के अंत तक यह 4,135 रुपये की बढ़त के साथ 1,02,388 रुपये पर पहुंचा।

क्या अभी सोना खरीदना है फायदे का सौदा?

सोने की कीमतों में हालिया तेजी को देखते हुए निवेशकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा? यदि आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के नजरिए से देख रहे हैं, तो गोल्ड अभी भी एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बना हुआ है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले मार्केट की ट्रेंड और एक्सपर्ट की राय पर जरूर ध्यान दें।

Exit mobile version