गैजेट डेस्क: Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Blaze Duo 3 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। यह दो कलर इंपीरियल ब्लू और मूनलाइट ब्लैक में पेश किया गया है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1.6-इंच का AMOLED रियर डिस्प्ले भी मिल रहा है। इस दूसरी स्क्रीन से यूजर्स मेन स्क्रीन ऑन किए बिना नोटिफिकेशन एक्सेस कर पाएंगे। इससे आप म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल भी कर सकेंगे और सेल्फी का प्रीव्यू देखने और कस्टम एनिमेशन भी सेट कर सकेंगे।
चिपसेट- Lava Blaze Duo 3 में MediaTek का Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है, जो 2.6GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
बैटरी- Lava के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
कैमरा- इसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP AI-बेक्ड रियर कैमरा और एक 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसकी सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को प्राइमरी कैमरे से ली गई सेल्फी के लिए व्यूफाइंडर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।