Lava Bold N1 5G : भारत की देसी मोबाइल कंपनी Lava ने किफायती 5G स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका किया है। बता दें कि कंपनी ने अपनी नई Bold N सीरीज का पहला 5G फोन Lava Bold N1 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन डिजाइन के मामले में काफी हद तक iPhone 16 Pro जैसा दिखता है और इसकी कीमत भी बेहद कम रखी गई है। कंपनी ने इस फोन को 7,000 रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जिससे यह बजट सेगमेंट में 5G फोन खरीदने वालों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
ऐसे में Lava Bold N1 5G एक ऐसा बजट 5G स्मार्टफोन है जो स्टाइलिश डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ शानदार फीचर्स पेश करता है। मात्र 6,749 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलने वाला यह फोन iPhone जैसे लुक और 5G कनेक्टिविटी के कारण युवाओं और बजट कस्टमर्स के बीच बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो सकता है।
Bold N1 5G — 1 Hour to go!
Live #Giveaway – 3 winners* win Bold N1 5G
👉https://t.co/1nVNWK7dWUQuestions are here:
1. Top 3 Features That Define BOLD N1 5G
2. Exclusive Services You’ll Find Only with LAVA
3. What Makes BOLD N1 5G a Real 5G Smartphone?*T&C Apply pic.twitter.com/Qwf8PIurl3
— Lava Mobiles (@LavaMobile) September 5, 2025
जानें फ़ोन की कीमत और ऑफर्स
Lava Bold N1 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में आता है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी इस फोन पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इस ऑफर के साथ इसका बेस वेरिएंट मात्र 6,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शंस कैंपेन गोल्ड और रॉयल ब्लू में उपलब्ध होगा। इसे ग्राहक 23 सितंबर से अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में खरीद पाएंगे।
Lava Bold N1 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच HD+, 90Hz
प्रोसेसर Unisoc T765
बैटरी 5000mAh, 10W
स्टोरेज 4GB RAM, 128GB
कैमरा 13MP डुअल, 5MP
OS Android 15
Lava Bold N1 5G में दमदार फीचर्स
Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T765 ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी हल्की धूल और पानी से सुरक्षित है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन नवीनतम Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

