Lava Yuva 4 : Lava ने भारतीय बाजार में Lava Yuva 4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च Lava Yuva 3 के बाद हुआ है जिसकी घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी। नया बजट-अनुकूल स्मार्टफोन 4GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल में आता है। यह ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी ब्लैक रंग विकल्पों में आता है।
भारतीय बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी लावा स्मार्टफोन खरीद पर एक साल की वारंटी और मुफ्त डोर-टू-डोर सेवा प्रदान करती है। नया स्मार्टफोन अपने पूर्ववर्ती की तरह ही डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज क्षमता बरकरार रखता है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर Yuva 4 एंड्रॉइड 14 के साथ आता है और एंड्रॉइड 15 मिलने की गारंटी है। गौरतलब है कि स्मार्टफोन का डिज़ाइन iPhone 16 Pro से प्रेरित है।
स्मार्टफोन को इस महीने से कंपनी के रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं।
Lava Yuva 4 स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो Unisock T-606 प्रोसेसर और माली-G57 MC2 GPU द्वारा संचालित है। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
इसके अतिरिक्त, डुअल सिम (नैनो + नैनो + माइक्रोएसडी) स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी है। ऑप्टिक्स के मोर्चे पर, ‘Lava Yuva 4’ 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट शूटर से लैस होगा।

