Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

LG Electronics ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, Q1 ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33% बढ़ा

April 7, 2026

LG Electronics ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, Q1 ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33% बढ़ा

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.25 ट्रिलियन वॉन से बढ़कर 1.67 ट्रिलियन वॉन (1.1 अरब डॉलर) हो गया।

वहीं कंपनी की बिक्री 4.4 प्रतिशत बढ़कर 23.73 ट्रिलियन वॉन पहुंच गई, जो पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। कंपनी इस महीने के अंत में अपनी फाइनल अर्निंग रिपोर्ट जारी करेगी।

पिछली तिमाही (चौथी तिमाही) में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को 109 बिलियन वॉन का ऑपरेटिंग नुकसान हुआ था, जिसकी वजह कमजोर मांग और रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम से जुड़े एकमुश्त खर्च थे।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/crude-oil-price-rise-global-tension-trump/

कंपनी ने कहा कि उसके होम अप्लायंस सॉल्यूशन डिवीजन ने सब्सक्रिप्शन बिजनेस को मजबूत करने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस के जरिए अच्छी ग्रोथ बनाए रखी।

मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस भी पिछली तिमाही के नुकसान से उबरकर मुनाफे में लौट आया है, जिसमें कंपनी के लागत घटाने के प्रयासों का योगदान रहा।

व्हीकल सॉल्यूशन बिजनेस में भी पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में सुधार हुआ है, हालांकि कंपनी ने इसके विस्तृत आंकड़े साझा नहीं किए। दक्षिण कोरियाई मुद्रा (वॉन) के कमजोर होने से भी इस सेगमेंट को फायदा मिला, क्योंकि इसके ज्यादातर ग्राहक विदेश में हैं।

हालांकि, इको सॉल्यूशन बिजनेस में बाजार की अनिश्चितताओं के चलते बिक्री और मुनाफे में गिरावट देखी गई। कंपनी ने कहा कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर से जुड़ी मांग को पूरा करने पर ध्यान देगी।

कंपनी ने कहा कि 2026 के बाकी समय के लिए वह कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह भविष्य के ग्रोथ इंजन जैसे होम रोबोट और उनसे जुड़े उपकरणों पर फोकस बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “मध्य पूर्व में युद्ध, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और कच्चे माल व लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत जैसे कारकों के बीच एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लचीले और पहले से तैयार कदम उठाकर इनके प्रभाव को कम करने की योजना बना रही है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें