Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

LIC ने वित्त मंत्री को “1,831 करोड़ के लाभांश का चैक सौंपा

September 15, 2023

LIC ने वित्त मंत्री को “1,831 करोड़ के लाभांश का चैक सौंपा

 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वीरवार को 1,831.09 करोड़ रुपए का लाभांश चैक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। बीमा कंपनी ने बयान में कहा कि एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने वित्तीय सेवा विभाग के अतिरिक्त सचिव एमपी तंगिरला की मौजूदगी में सरकार की कंपनी में हिस्सेदारी के एवज में लाभांश चैक दिया।

शेयरधारकों की 22 अगस्त को सालाना बैठक में लाभांश को मंजूरी दी गई थी। एलआईसी ने अपने गठन के 67 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने 1956 में 5 करोड़ रुपए की शुरुआती पूंजी के साथ शुरुआत की थी। 31 मार्च, 2023 की स्थिति के अनुसार एलआईसी के पास 40.81 लाख करोड़ रुपए की जीवन निधि के साथ 45.50 लाख करोड़ रुपए का परिसंपत्ति आधार है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें