Site icon Dainik Savera Times

LIC ने पेश किया नया जीवन धारा 2 प्लान,निवेश करने पर मिलेंगे ढ़ेरो फायदे

 

एलआईसी जीवन धारा 2 को 22 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकता है। जीवन धारा 2 पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और पॉलिसी में प्रवेश की अधिकतम आयु 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमैंट पीरियड हो सकती है,

जो चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। इस प्लान में एन्युटी शुरू से ही गारंटिड है और पॉलिसीधारकों के लिए 11 एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा उच्च आयु में उच्च एन्युटी रेट्स का प्रावधान है। यहां पॉलिसी की स्थगन अवधि के दौरान लाइफ इंश्योरैंस कवर मिलता है।

पॉलिसी के तहत अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके डेफरमैंट पीरियड के दौरान और जब पॉलिसी लागू हो, तब एन्युटी (टॉप-अप एन्युटी) बढ़ाने का विकल्प है। यहां डेथ क्लेम को एकमुश्त राशि के रूप में, एन्युटी के रूप में या किस्तों के रूप में लेने का विकल्प है। इस प्लान में लिक्विडिटी ऑप्शन भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार आज खुलेगा या नहीं? देखें सालभर की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Exit mobile version