Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

LIC के शेयर में आयी बंपर तेजी, 1 साल में दिया करीब 80 प्रतिशत का रिटर्न

July 19, 2024

LIC के शेयर में आयी बंपर तेजी, 1 साल में दिया करीब 80 प्रतिशत का रिटर्न

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) के शेयर में बीते एक वर्ष में बंपर 78 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।न शेयर में तेजी की वजह सरकारी शेयरों की तरफ निवेशकों के रुझान और कंपनी के प्रदर्शन को माना जा रहा है। शेयर की कीमत गुरुवार दोपहर 12:30 बजे 1,101 रुपये थी, जो कि 18 जुलाई, 2023 को 620 रुपये थी। एलआईसी का प्रदर्शन बीते एक वर्ष में काफी अच्छा रहा है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की आय 8.46 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 7.84 लाख करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 35,997 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,885 करोड़ रुपये हो गया। अन्य इंश्योरेंस सेक्टर के शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने करीब दो प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। बीते एक वर्ष में एचडीएफसी ग्रुप की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर की कीमत 656 रुपये से घटकर 645 रुपये रह गई है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने पिछले एक वर्ष में करीब 24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके शेयर का भाव 1628 रुपये है, जो कि 18 जुलाई, 2023 को 1,314 रुपये था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के शेयर ने बीते एक वर्ष में 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 18 जुलाई, 2024 को इसके शेयर का भाव 642 रुपये पर था जो कि 18 जुलाई, 2023 को 574 रुपये पर था। पिछले एक वर्ष में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बेंचमार्क निफ्टी ने 24 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक निफ्टी 13 प्रतिशत, बीते छह महीने में 14 प्रतिशत और पिछले एक महीने में 4.40 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें