Site icon Dainik Savera Times

LIC की नई योजना ‘बीमा सखी’: महिलाओं को मिलेगा बिना निवेश के ₹7000 महीना, जानिए कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों तक बीमा की पहुंच को मजबूत करना है। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को हर महीने ₹7000 तक की आय हो सकती है, वह भी बिना कोई निवेश किए।

क्या है बीमा सखी योजना?

‘बीमा सखी योजना’ एक खास पहल है, जिसके तहत महिलाएं एलआईसी एजेंट बन सकती हैं। इस योजना में चयनित महिलाओं को एलआईसी की ओर से प्रशिक्षण (Training) भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद जब वे बीमा की सेवाओं को अपने क्षेत्र में बढ़ावा देंगी, तो उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें निश्चित मासिक भुगतान किया जाएगा।

कितना मिलेगा मंथली पैसा?

पहला साल: ₹7000 प्रति माह

दूसरा साल: ₹6000 प्रति माह (शर्त: पहले साल में की गई कम से कम 65% पॉलिसियां सक्रिय रहनी चाहिए)

तीसरा साल: प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राश‍ि

कौन कर सकता है आवेदन?

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास

लाभार्थी: योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है

किसे नहीं मिलेगा लाभ?

पहले से एलआईसी एजेंट या कर्मचारी

रिटायर्ड एलआईसी कर्मचारी

एलआईसी से संबंधित परिवार के सदस्य (पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, ससुराल पक्ष)

पूर्व में एलआईसी एजेंट रह चुकी महिलाएं

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:

आयु प्रमाण पत्र (सेल्फ अटेस्टेड)

एड्रेस प्रूफ (सेल्फ अटेस्टेड)

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (अटेस्टेड कॉपी)

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन पत्र (LIC ऑफिस या वेबसाइट से प्राप्त करें)

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी एलआईसी शाखा कार्यालय में जाकर या LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकती हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें बीमा एजेंट के रूप में कार्य शुरू करना होगा।

Exit mobile version