Site icon Dainik Savera Times

IBPS ने हर साल की तरह निकाली स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की Vacancy, खबर में पढ़ें पूरी जानकारी

नई दिल्ली: आईबीपीएस एसओ की नौकरी हर किसी की पहली पसंद होती है। हर व्यक्ति एक अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की आस करता है। आखिर हो भी क्यों ना दरअसल जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें अच्छी सैलरी के साथ साथ कई तरह की और भी सुविधाएं दी जाती है।

IBPS यानि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन के जरिए बैंक ने अफसर बनने का सपना है तोआपको ये मौका अपने हाथ से बिलकुल जाने नहीं देना चाहिए। जैसे की आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर हर साल वकेंसी निकलती है। उसी प्रकार इस बार भी आईबीपीएस ने कई सारे पदों पर भर्तियां निकाली है। आपको बता दे कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तो अब बिना देर किए आप तुरंत निचे दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें:

आईबीपीएस के जरिए इन पदों पर होती है भर्तियां:

  1. आईटी ऑफिसर
  2. एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर
  3. राजभाषा अधिकारी
  4. लॉ ऑफिसर
  5. एचआर/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर

आईबीपीएस एसओ को मिलने वाली सैलरी:

# आईबीपीएस के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी मिलने पर निम्नलिखित तौर पर भुगतान किया जाता है।

#ऑफिसर स्केल I मंथली सैलरी- रु. 36400/- (वेतनमान- रु. 23700-980/7-30560-1145/2-32850-1310/7-42020)

#ऑफिसर स्केल- II मंथली सैलरी- रु. 48800/- (वेतनमान- रु. 31705-1145/1-32850-1310/10-45950)

#ऑफिसर स्केल III मंथली सैलरी- रु. 64600/- (वेतनमान- रु. 42020-1310/5-48570-1460/2-51490)

और इतना ही नहीं आईबीपीएस के जरिए जिन उम्मीदवारों का चयन स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए होता है। उन्हें मूल वेतन के अलावा कुछ भत्ते और अन्य लाभ मिलते हैं। जैसे कि महंगाई भत्ता,मकान किराया भत्ता,परिवहन भत्ता,समाचार पत्र प्रतिपूर्ति,अस्पताल में भर्ती प्रतिपूर्ति,पेंशन,पेट्रोल,प्रतिनियुक्ति भत्ता, पीएफ भत्ता ऐसे बहुत से सुविधाएं उन्हें दी जाती है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

Exit mobile version