Logic Neo X1 Pro Tablet: अगर आप पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए नया टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि Logic ने भारत में अपना नया टैबलेट Neo X1 Pro लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है।
बता दें कि इस टैबलेट में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 10.95 इंच की स्क्रीन, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह Android 17 पर काम करता है। खास बात यह है कि इसमें कीबोर्ड और स्टाइलस लगाने का भी ऑप्शन मिलता है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
Logic Neo X1 Pro की कितनी है कीमत?
Logic ने अभी तक Neo X1 Pro की कीमत नहीं बताई है। कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसे भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह खरीदा जा सकेगा। इस टैबलेट के साथ कंपनी एक प्रोटेक्टिव कवर और मैग्नेटिक मिनी मिरर भी दे रही है।
Logic Neo X1 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: इस टैबलेट में 10.95 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। साथ ही इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन पर लो ब्लू लाइट, एंटी-ग्लेयर और एंटी-फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
रैम और स्टोरेज: Logic के इस टैबलेट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह टैबलेट Android 17 पर चलता है। इसमें Google Mobile Services का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G और Wi-Fi दिया गया है।
कैमरा: फोटो खींचने के लिए टैबलेट के पीछे 13MP का कैमरा मिलता है। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: इस टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, Bluetooth 5.4 और GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
टैबलेट को बना सकते हैं छोटा लैपटॉप
Logic Neo X1 Pro की खास बात यह है कि इसे लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले कवर में एक स्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से टैबलेट को टेबल पर रखकर आसानी से काम कर सकते हैं।
इसके साथ एक छोटा मिरर भी मिलता है, जिसकी मदद से फ्रंट कैमरे से नोट्स की फोटो ली जा सकती है। इस टैबलेट में कीबोर्ड और स्टाइलस लगाने का भी ऑप्शन है। हालांकि, इन्हें अलग से खरीदना होगा।

