Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

लो जी, अब 73,000 रुपए तोला पर पहुंच गई सोने की कीमतें

April 9, 2024

लो जी, अब 73,000 रुपए तोला पर पहुंच गई सोने की कीमतें

लुधियाना: सोनें की कीमतों में लगातार वृद्धि से ज्वैलर्स की नींदें उड़ गई है। सोमवार को बाजार खुलने के साथ सोने (24 कैरेट) की कीमतों ने 73000 रुपए (प्रति तोला) का आंकड़ा भी छू लिया। पिछले 15 दिन से सोने की कीमतें हर दिन उच्चतम स्तर छू रही है।

अगर यह कहा जाए कि अब तक कभी भी सोने की कीमतों में एक साथ इतनी वृद्धि हुई है, तो यह कहना भी गलत नहीं होगा। पिछले 15 दिन में सोने की कीमतें लगातार 6000 रुपए तोला तक बढ़ चुकी है। दूसरी, सबसे अहम बात है कि इस समय न तो वैडिंग सीजन चल रहा है और न ही फैस्टिवल सीजन। इसके बाद विश्व में कही भी आपातकालीन स्थिति भी नहीं है। ज्वैलर्स इस वृद्धि की वजह नहीं समझ पा रहे।

लुधियाना ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी का कहना है कि हर रोज सोने की कीमतें बढ़ती जा रही है। किन्तु किसी को भी समझ नहीं आ रही है कि वृद्धि का कारण क्या है। दीवाली से लेकर अब तक सोने की कीमत लगभग 15,000 रुपए तोला तक बढ़ चुकी है। आम तौर पर ऐसी वृद्धि दीवाली, धनतेरस व अक्षय तृतीया के समय देखने को मिलती है।

लुधियाना स्वर्णकार संघ(रजि.) के प्रधान गोपाल भंडारी का कहना है कि इस समय बाजार में गंभीर मंदी छाई है और उस पर सोने की कीमतें हर रोज बढ़ने से ग्राहक पूरी तरह बाजार से दूर हो गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव के बाद कीमतें एकदम से गिर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सोने से ग्राहकों का विश्वास पूरी तरह से उठ जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें