Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर से India आने का इंतजार रहेगा: Tim Cook

April 22, 2023

फिर से India आने का इंतजार रहेगा: Tim Cook

नयी दिल्ली: आइफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक ने दोबारा भारत आने की इच्छा जताते हुए पांच दिनों की अपनी यात्रा का समापन किया। कुक भारत में एप्पल की मौजूदगी के 25 वर्ष पूरा होने के मौके पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में एप्पल के पहले आधिकारिक स्टोर का उद्घाटन करने के अलावा दिल्ली में भी एप्पल के स्टोर पर ग्राहकों का स्वागत किया। कुक ने अपनी यात्रा पूरी होने पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत में कितना शानदार सप्ताह रहा! देश में हमारी जो टीमें हैं उनका शुक्रिया। मुझे यहां दोबारा आने का इंतजार रहेगा।’’

अपनी यात्रा के दौरान कुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात कर भारत में निवेश की प्रतिबद्धता जताई। एप्पल ने 2017 से भारत में आईफोन का विनिर्माण शुरू किया था और कुक पिछली बार यहां 2016 में आए थे। भारत में अपने प्रवास के अंतिम दिन कुक ने भारती समूह के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल से मुलाकात की। भारती समूह ने शुक्रवार को कहा कि दोनों कारोबारी दिग्गजों ने भारत और अफ्रीका के बाजार में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारती समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘टिम कुक और सुनील भारती मित्तल ने आज सुबह एक घंटे तक बैठक की। एप्पल और एयरटेल के बीच जारी लंबे रिश्ते पर संतोष जताते हुए उन्होंने भारतीय और अफ्रीकी बाजार में मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।’’

ये भी पढ़ें: गायक मासूम शर्मा को दूसरा नोटिस देगा महिला आयोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें