Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

February 21, 2023

जम्मू-कश्मीर में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पिछली शाम कम तीव्रता का भूकंप आया जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के आंकड़ों में कहा गया है, “जम्मू-कश्मीर में कल रात 10.07 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।” भूकंप का केंद्र रियासी जिले में कटरा से 89 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप के निर्देशांक 33.03 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.89 डिग्री पूर्व देशांतर थे।

यह पृथ्वी के अंदर 25 किलोमीटर की गहराई में हुआ। कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ वर्षों में भूकंप ने तबाही मचाई है। 8 अक्टूबर, 2005 को जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा के दोनों किनारों पर आए भूकंप में 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें