‘LT Foods’ का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 44% बढक़र 137 करोड़ रुपए पर
July 29, 2023
नई दिल्ली: उपभोक्ता खाद्य कंपनी एलटी फूड्स का एकीकृत शुद्ध मुनाफा शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 44 प्रतिशत बढक़र 137.44 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 95.16 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले जून तिमाही के 1,611.10 करोड़ रुपए से बढक़र 1,778.07 करोड़ रुपए हो गई। उक्त अवधि में खर्च पहले के 1,490.52 करोड़ रुपए की तुलना में बढक़र 1,621.91 करोड़ रुपए हो गया।