Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुफ्थांसा समूह ने बेंगलुरु से म्यूनिख की सीधी उड़ानें की शुरू, पढ़ें पूरी खबर

November 6, 2023

लुफ्थांसा समूह ने बेंगलुरु से म्यूनिख की सीधी उड़ानें की शुरू, पढ़ें पूरी खबर

बेंगलुरु: लुफ्थांसा समूह ने चार नवंबर यानी शनिवार को बेंगलुरु से जर्मनी स्थित म्यूनिख के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दीं। कोविड महामारी के बाद लुफ्थांसा ग्रुप नेटवर्क पर बेंगलुरु को पहले गंतव्य के रूप में चुना गया था। समूह ने एक बयान में कहा, दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु तीसरा भारतीय शहर है जहां यात्रियों के लिए लुफ्थांसा ने म्यूनिख से सीधा संपर्क जोड़ा है। समूह ने कहा कि यह जनवरी, 2024 तक भारत और यूरोप के बीच 64 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगा। कंपनी ने कहा, यह बेंगलुरु-म्यूनिख सेवा भारतीय बाजार के लिए लुफ्थांसा की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाती है क्योंकि भारत में लुफ्थांसा समूह की क्षमता अब कोविड महामारी से पहले के स्तर से अधिक है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें