Site icon Dainik Savera Times

Euro Championship 2024 में Luka Modric गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने

लीपजिग (जर्मनी): संभवत: अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे क्रोएशिया के लुका मोडरिच ने इटली के खिलाफ गोल किया तो वह यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उन्हें प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार भी मिला लेकिन वह इसका जश्न मनाने के मूड में नहीं थे।

इटली के मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आठवें मिनट में गोल कर दिया । इससे क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। अब उसे दूसरे मैचों के नतीजे पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। अड़तीस वर्ष 289 दिन के मोडरिच ने 55वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रिया के इविका वास्टिक के नाम था जिन्होंने यूरो 2008 में पोलैंड के खिलाफ गोल किया तब वह 38 वर्ष 257 दिन के थे। क्रोएशिया के लिये 2006 में पदार्पण करने वाले मोडरिच 178 मैच खेल चुके हैं । उन्हें 2018 में बलोन डिओर पुरस्कार भी मिला था ।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version