Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

M3M ने नोएडा में 250 करोड़ रुपये में खरीदी तीन एकड़ भूमि

March 15, 2023

M3M ने नोएडा में 250 करोड़ रुपये में खरीदी तीन एकड़ भूमि

नयी दिल्ली: रियल्टी कंपनी एम3एम इंडिया ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में 250 करोड़ रुपये में तीन एकड़ भूमि खरीदी है। यहां खुदरा क्षेत्र एवं स्टुडियो अपार्टमेंट वाली परियोजना विकसित करने के लिए वह अतिरिक्त 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।नोएडा के सेक्टर 72 में स्थित इस परियोजना के विकास में कंपनी कुल 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एम3एम गुरुग्राम के संपत्ति बाजार में एक प्रमुख कंपनी है, इसने 2022 में नोएडा में प्रवेश किया और अब उसका इरादा उत्तर प्रदेश में तेजी से विस्तार करने का है।

एम3एम इंडिया ने कहा कि उसने यह तीन एकड़ भूमि नोएडा प्राधिकारों द्वारा की गई ई-नीलामी में खरीदी है। जमीन की वास्तविक कीमत 180 करोड़ रुपये है लेकिन पंजीयन शुल्क एवं पट्टा शुल्क मिलाकर दाम 250 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।यह परियोजना अगले 24 महीने में पूरी होगी और कंपनी को इससे 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 7,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें