Site icon Dainik Savera Times

दुनिया की तस्वीर बदल सकती है डीपीआई जैसी मेड इन इंडिया तकनीक : बिल गेट्स

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने कहा कि भारत में बनाई गई डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रर (डीपीआई) जैसी तकनीक दुनिया के लिए परिवर्तनकारी हो सकती हैं। एआई से लेकर स्वास्थ्य सेवा और जलवायु परिवर्तन तक कई विषयों पर बातचीत के बाद गेट्स ने कहा कि प्रौद्योगिकी देश में लाखों लोगों के लिए डिजीटल विभाजन को पाट रही है।

गेट्स ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अपनी भारत यात्र के दौरान, मैंने देखा कि कैसे एआई और डीपीआई छोटे किसानों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और जीवन तक पहुंच में सुधार कर रहे हैं। ये प्रौद्योगिकियां दुनिया के लिए परिवर्तनकारी हो सकती हैं।’

गौरतलब है कि हाल ही में नैसकॉम की अगुवाई वाली एक रिपोर्ट में कहा कि यूनिफाइड पेमैंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और आधार जैसे डीपीआई भारत को 2030 तक 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं। इससे देश को 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजीटल अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version