Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, लाखों में है सैलरी

January 7, 2026

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, लाखों में है सैलरी

Recruitment in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MPRSB) ने प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में अधिकारी, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2076 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल 1763 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के 748 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) के 176 पद और सोसायटी मैनेजर के 839 पद शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न अधिकारी पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्यता और अनुभव:

कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमएससी (सीएस/आईटी) या एमसीए की डिग्री के साथ कम से कम 2 साल का अनुभव आवश्यक है।

वित्तीय विश्लेषक और इंटरनल ऑडिटर पदों के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता चाहिए। एमबीए, सीए या आईसीडब्ल्यूए डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

ब्रांच मैनेजर पद के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर या एमबीए और 1 साल का अनुभव जरूरी है।

कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक योग्यता और 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें : पंजाब सरकार की नई पहल: NRI के लिए लॉन्च किया ई-सनद पोर्टल, घर बैठे मिलेंगी ये 27 सेवाएं

आयु सीमा:
अधिकारी और क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: अधिकारी पद के लिए 800 रुपये + GST, क्लर्क पद के लिए 650 रुपये + GST

सामान्य और अन्य वर्ग: अधिकारी पद के लिए 1100 रुपये + GST, क्लर्क पद के लिए 850 रुपये + GST

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

वेतनमान:

सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-2: ₹42,700 – ₹1,35,100
मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-1: ₹36,200 – ₹1,14,800
मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-2: ₹32,800 – ₹1,03,600

साथ ही उम्मीदवारों को अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

Watch Video: Turkman Gate पर आधी रात की कार्रवाई से गरमाया माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें