Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Magicpin चुनिंदा ONDC मंच पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर कराएगी उपलब्ध

August 18, 2023

Magicpin चुनिंदा ONDC मंच पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर कराएगी उपलब्ध

 

नयी दिल्ली: हाइपरलोकल ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभेक्ता महासंघ के सहयोग से चुनिंदा ऑनलाइन ऐप मसलन पेटीएम और पिनकोड के जरिये 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर उपलब्ध कराएगी। मैजिकपिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अबतक उसने केवल चार सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास 90 से अधिक पिन कोड पर 70 रुपये प्रति किलोग्राम (किलो) की दर पर 40,000 किलोग्राम टमाटर के लगभग 20,000 आर्डर के लिए डिलिवरी सुविधा प्रदान की है।

अब टमाटर की बिक्री 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर की जाएगी। मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘ताजा कटौती के बाद टमाटर कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम होने से उपभेक्ताओं को और अधिक लाभ होगा। हम एनसीसीएफ और ओएनडीसी की पहल के साथ हाथ मिला रहे हैं और इसकी सफलता में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैजिकपिन बिना किसी डिलिवरी शुल्क के प्रति उपयोगकर्ता प्रति सप्ताह दो किलोग्राम टमाटर की अधिकतम खरीद सीमा की पेशकश कर रही है।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सहकारी उपभेक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और नेफेड ने पूरी दिल्ली में 70 स्थानों और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 स्थानों पर अपनी मोबाइल वैन तैनात करके खुदरा उपभेक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति की मात्रा में काफी वृद्धि की है। इसमें कहा गया है, ‘‘इस साझेदारी के साथ, ओएनडीसी पर सबसे बड़े विक्रेता ऐप के रूप में मैजिकपिन उपभेक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए टमाटर की ऑनलाइन बिक्री को अंजाम दे रही है।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें