Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra सरकार उद्योगपति Ratan Tata को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार

July 28, 2023

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें