Site icon Dainik Savera Times

Mahindra ने Thar का नया संस्करण पेश किया, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू

नई दिल्ली: वाहन कंपनी मंहिद्रा एंड मंहिद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ‘थार’ का नया संस्करण सोमवार को पेश किया। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। कंपनी ने बयान में कहा है कि नया संस्करण मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगा।

डीजल से चलने वाले दो मैनुअल रियर व्हील ड्राइव संस्करण की कीमत 9.99 लाख रुपये और 10.99 लाख रुपये है, जबकि पेट्रोल मॉडल की कीमत 13.49 लाख रुपये है। मंहिद्रा एंड मंहिद्रा के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव खंड) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘हमने अपनी पेशकश को और बेहतर बनाने के लिए अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुधारों के साथ थार का नया संस्करण तैयार किया है।’’

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version