Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra & Mahindra की घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 18% बढ़ी, कंपनी का दावा

April 1, 2025

Mahindra & Mahindra की घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 18% बढ़ी, कंपनी का दावा

मुंबई: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की मार्च में घरेलू यात्री वाहन बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 48,048 इकाई हो गई, जबकि मार्च 2024 में यह 40,631 वाहन थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल घरेलू यात्री वाहन (पीवी) बिक्री 5,51,487 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 4,59,877 वाहन से 20 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि मार्च में उसकी कुल पी.वी. बिक्री 50,835 इकाई रही, जिसमें निर्यात भी शामिल है। पिछले महीने घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 23,951 इकाई रही। एमएंडएम के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव डिवीजन) वीजे नाकरा ने कहा, “हमने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है, जहां हमें मजबूत मांग देखने को मिल रही है।”

वर्ष का अंत बहुत सकारात्मक रहा क्योंकि कंपनी ने पहली बार घरेलू बाजार में पांच लाख से अधिक एसयूवी बेचीं। इस बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की निर्यात सहित कुल ट्रैक्टर बिक्री मार्च में साल-दर-साल 34 प्रतिशत बढ़कर 34,934 इकाई हो गई। कंपनी ने मार्च 2024 में 26,024 ट्रैक्टर बेचे। बयान के अनुसार, मार्च 2025 में घरेलू बिक्री 32,582 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 24,276 ट्रैक्टरों से 34 प्रतिशत अधिक है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “अनुकूल मौसम, अच्छे स्टॉक स्तर, मजबूत बाजार दृष्टिकोण और किसानों के लिए सकारात्मक कारोबारी परिस्थितियों के कारण ट्रैक्टर उद्योग में अच्छी गति देखी जा रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024-मार्च 2025) में 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी अब तक की सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल का सख्त रुख बरकरार, नेतन्याहू बोले- ‘अभी खत्म नहीं हुआ अभियान’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें