Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra ने ईवी चार्जिंग इन्फ्रा के विस्तार के लिए Adani टोटल एनर्जी के साथ किया करार

March 22, 2024

Mahindra ने ईवी चार्जिंग इन्फ्रा के विस्तार के लिए Adani टोटल एनर्जी के साथ किया करार

नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने देश भर में इलैक्ट्रिक वाहन (ईवी) चाíजंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए अदाणी टोटल गैस की एक इकाई के साथ समझौता किया है। प्रमुख वाहन कंपनी ने वीरवार को एक बयान में बताया कि उसने अदाणी टोटल एनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान के अनुसार, एमओयू देशभर में एक विस्तृत ईवी चाíजंग बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक खाका तय करता है। एमएंडएम ने कहा कि इसके अलावा, साझेदारी में खोज, उपलब्धता, नेविगेशन और लेनदेन को कवर करने वाले ग्राहकों के लिए चाíजंग नैटवर्क तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए ई-मोबिलिटी समाधान पेश करना भी शामिल होगा। इसमें कहा गया है कि इस सहयोग से इलैक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी400 ग्राहकों के पास अब 1,100 से अधिक चाजर्र तक पहुंच होगी।

एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, यह गठबंधन ईवी चाíजंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में एक आधारशिला है। यह सुनिश्चित करता है कि हमारे ग्राहकों को एक अद्वितीय ईवी अनुभव के लिए चाíजंग नैटवर्क और डिजीटल एकीकरण तक निर्बाध पहुंच का आनंद मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें