Site icon Dainik Savera Times

Mahindra Thar.E : जल्द धमाल मचाने आ रही हैं थार इलेक्ट्रिक, जानिए इसके नए और जबरदस्त फीचर्स

नई दिल्ली : वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने अपने महिंदा थार ई यानी कि थार के इलेक्ट्र्रिक वर्जन के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया हैं। बता दें, ये थार का 5-डोर वर्जन है। कंपनी का कहना है कि महिंदा थार ई को बोर्न इलेक्ट्रिक रेंज के हिस्से के रूप में ईवी के रूप में विकसित किया जाएगा।

जानें कैसी हैं महिंदा थार ई का डिजाइन

-महिंदा थार ई को कंपनी ने बेहद ही आकर्षक डिजाइन दिया हैं।
– इसमें स्क्वॉयर शेप में स्टायलिश LED हेडलैंप के साथ राउंड-ऑफ कार्नर दी गई है।
– स्क्वॉयर्ड-आउट के व्हील आर्क और नए अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को शानदार बनाते हैं।
– किनारों पर इलेक्ट्रिक थार अतिरिक्त दरवाजों के साथ लंबा दिखता है।
– इसमें चौकोर व्हील आर्च के साथ बड़े मिश्र धातु के पहिये मिलते हैं।
– थार का स्टील फ्रंट बम्पर EV को एक मजबूत लुक देता है।

महिंद्रा थार.ई: नया प्लेटफॉर्म

महिंद्रा थार.ई उसके नए प्लेटफॉर्म आईएनजीएलओ-पी1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो बढ़ी हुई ग्राउंड क्लीयरेंस और सर्वोत्तम ऑफ-रोड क्षमता प्रदान करेगी। अतिरिक्त दरवाजे और बैटरी पैक को समायोजित करने के लिए थार का व्हीलबेस 2,775 मिमी – 2,975 मिमी तक होगा।

महिंद्रा थार.ई इस साल हाेगा लॉन्च

कंपनी ने महिंद्रा थार.ई की लॉन्च का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नया इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट मार्च 2024 तक परिचालन शुरू कर देगा और उम्मीद है कि थार.ई को 2024 के अंत में या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

थार इलेक्ट्रिक का इस तरह का हैं इंटीरियर

-महिंद्रा थार.ई को कंपनी ने एक एडवांस व्हीकल के तौर पर डिजाइन किया है।
– इसके केबिन में भी इसका पूरा असर देखने को मिलता है।
-इसके डैशबोर्ड को मिनिमम डिजाइन देने की कोशिश की गई है।
-इसमें एक बड़ा ट्चस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version