Site icon Dainik Savera Times

महिंद्रा की वाहन बिक्री मार्च में 21 प्रतिशत बढक़र 66,091 इकाई पर

नयी दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढक़र 66,091 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मार्च, 2022 में कंपनी ने डीलरों को 54,643 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च में उसके यूटिलिटी वाहनों की थोक बिक्री 31 प्रतिशत बढक़र 35,976 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 27,380 इकाई थी। यह कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की एक महीने के दौरान सर्वाधिक थोक बिक्री है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि पिछले महीने उसने 2,115 वाहनों का निर्यात किया है जो एक साल पहले के 3,160 वाहनों की तुलना में 33 प्रतिशत कम है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 3,56,961 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री की जो 2021-22 के 2,23,682 इकाई के आंकड़े की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के ऑटोमोटिव खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘मार्च, 2023 में हमारे एसयूवी कारोबार की वृद्धि 31 प्रतिशत अधिक रहने के साथ ही सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी रही है। अच्छी मांग के बूते 2022-23 में कुल वृद्धि 60 प्रतिशत अधिक रही है।’’

ये भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

Exit mobile version