Site icon Dainik Savera Times

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के दिल्ली पवेलियन में चिकित्सा पर्यटन पर मुख्य ध्यान

नयी दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली पवेलियन इस वर्ष बड़ा और अधिक आकर्षक होगा। इसमें मुख्य ध्यान राष्ट्रीय राजधानी को चिकित्सा पर्यटन के केंद्र के रूप में बढ़ावा देने पर होगा।दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने दिल्ली पवेलियन के बाहरी हिस्से, बाहरी और आंतरिक हिस्से को डिजाइन करने और सजावट के लिए एक डिजायनर-सह-ठेकेदार की नियुक्ति के लिए निविदा जारी की है। कार्य की अनुमानित लागत 75 लाख रुपये है।

डीएसआईआईडीसी के एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी द्वारा आयोजित सफल जी-20 शिखर सम्मेलन को प्रमुखता से दर्शाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा, हमने एक डिजाइनर की नियुक्ति के लिए निविदा जारी की है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है, जिसके बाद बोलियां खोली जाएंगी।भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

Exit mobile version