Site icon Dainik Savera Times

प्रमुख E-Commerce मंच अपने उपभोक्ताओं के लिए 24 दिसंबर को लेंगे सुरक्षा की प्रतिज्ञा

नई दिल्ली: ऑनलाइन खरीदारों के लिए उत्पाद सुरक्षा बढ़ाने के कदमों के तहत जोमैटो, एजियो और ओला जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स मंच 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सुरक्षा प्रतिज्ञ लेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा घोषित स्वैच्छिक प्रतिबद्धता का उद्देशय़ डिजिटल मार्केटप्लेस (बाजार) पर असुरक्षित और नकली उत्पादों की बिक्री का पता लगाना और रोकना है।

उपभोक्ता कार्यकर्ता पुष्पा गिरिमाजी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने नवंबर, 2023 में व्यापक हितधारक परामर्श के बाद प्रतिज्ञ विकसित की। भारत में 2030 तक 50 करोड़ ऑनलाइन खरीदार होने का अनुमान है और वर्तमान में 88 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। यह पहल तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स परिदृशय़ में महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए है। प्रतिज्ञ के लिए मंच को वैधानिक अधिकारियों के साथ सहयोग करने और विक्रेताओं के बीच उत्पाद सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की आवशय़कता होती है।

विभाग ने कहा, ह्लई-कॉमर्स की अनूठी प्रकृति, जहां भौतिक उत्पाद की जांच असंभव है, इस सुरक्षा पहल को महत्वपूर्ण बनाती है। यह कदम उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अनुरूप है, जो खतरनाक उत्पादों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ सुरक्षा को अनिवार्य बनाता है। एजियो, जियोमार्ट, नेटमेड, बिगबास्केट, टाटा क्लिक, टाटा 1एमजी, जोमैटो और ओला जैसे ऑनलाइन मंचों ने प्रतिज्ञ पर हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

Exit mobile version