Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेक इन इंडिया Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 अब भारत में हाेगा उपलब्ध, जानें कीमत

August 18, 2023

मेक इन इंडिया Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 अब भारत में हाेगा उपलब्ध, जानें कीमत

नई दिल्लीः बहुप्रतीक्षित मेक इन इंडिया सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 देश में बढ़ती मांग के चलते शुक्रवार से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, देश में पहले 28 घंटों में 1 लाख से ज्यादा कंज्यूमर्स ने फोल्डेबल डिवाइस की प्री-बुकिंग की हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, कि शुक्रवार से गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 रिटेल आउटलेट्स के साथ-साथ सैमसंग डॉट कॉम, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

गैलेक्सी जेड फ्लिप5 (8जीबी प्लस 256जीबी) 99,999 रुपये और (8जीबी प्लस 512जीबी) 109,999 रुपये में आता है। गैलेक्सी जेड फोल्ड5 (12जीबी प्लस 256जीबी) 154,999 रुपये में, 12जीबी प्लस 512जीबी वेरिएंट 164,999 रुपये में और (12जीबी प्लस 1टेराबाइट) मॉडल 184,999 रुपए में उपलब्ध है। चौथी पीढ़ी के फोल्डेबल की तुलना में, दक्षिण कोरियाई दिग्गज को गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और जेड फोल्ड5 के लिए 1.7 गुना अधिक प्री-बुकिंग प्राप्त हुई। भारत में, गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और जेड फोल्ड5 के लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, ’नए डिवाइस इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के जरिए हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को साबित करते हैं। गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 की सफलता से पता चलता है कि भारतीय कंज्यूमर्स नए इनोवेशन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं।’ नए फोल्डेबल के साथ, सैमसंग का लक्ष्य देश में सुपर-प्रीमियम (1,000 डॉलर और अधिक) सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी तक पहुंचना है।

गैलेक्सी जेड फ्लिप5 और गैलेक्सी जेड फोल्ड5 नए एकीकृत हिंज मॉडय़ूल के साथ आते हैं जो बाहरी प्रभावों को फैलाने के लिए दोहरी रेल संरचना पेश करता है। दोनों फोल्डेबल डिवाइस आईपीएक्स8 सपोर्ट, एयरक्राफ्ट ग्रेड आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम और फ्लेक्स विंडो और बैक कवर दोनों पर लागू कॉर्नगिं गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस हैं।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें