Site icon Dainik Savera Times

G20 Summit के उद्घाटन में Gehlot, Rajnath सहित कई गणमान्य लोग लेंगे भाग

जयपुर: जी20 के आफिशियल एंगेजमेंट ग्रुप सिविल20 (जी20) का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन शनिवार से राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरु होगा जिसके उद्घाटन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 29 से 31 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा। यह आयोजन पिछले आठ महीनों में दुनिया भर में नागरिक समाज संगठनों और नीति निर्माताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद अपने 16 कार्य समूहों द्वारा विकसित नीति सिफारिशों को प्रस्तुत करेगा।

जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में जी20 की अध्यक्ष माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा), मेक्सिको दूतावास के राजदूत फेडरिको सालास लोटफे, जी20 सूस-शेरपा अभय ठाकुर, जी20 कोर कमेटी सदस्य एम, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष आरएमपी (रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी) विनय सहस्रबुद्धे, विवेकानन्द केन्द्र की डॉ. निवेदिता भिड़े और जी20 शेरपा विजय के. नांबियार भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें दुनिया भर के नागरिक समाज संगठन, प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और जी20 अधिकारी शामिल होंगे। सी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन के समापन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, जी20 इंडिया के शेरपा अमिताभ कांत, सी20 इंडिया ट्रोइका स्वामी अमृतस्वरूपानंद पुरी और सिविल 20 शेरपा विजय के. नांबियार शामिल होंगे। जयपुर जी20 शिखर सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में जी20 पॉलिसी पैक का विमोचन, एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल और सी20 विज्ञप्ति की घोषणा शामिल है। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जी20 सचिवालय को सौंपे जाएंगे और जी20 ब्राज़ील के प्रतिनिधियों को प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

Exit mobile version