Site icon Dainik Savera Times

सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स में 58 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी मैरिको

नयी दिल्ली: रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी मैरिको ने सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स में 369.01 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स के पास पौधे से बने पोषाहार बनाने वाले ब्रांड प्लिक्स का स्वामित्व है। मैरिको ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि कंपनी ने सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स में 58 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मैरिको ने कहा कि यह अधिग्रहण उसकी महत्वपूर्ण रणनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप है। कंपनी ने बताया कि उसने पहले ही 26 जुलाई को सातिया न्यूट्रास्यूटिकल्स की 32.75 प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी शेष 25.25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण एक या अधिक चरणों में मई 2025 तक करेगी।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

Exit mobile version