Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.23 लाख करोड़ घटा

March 18, 2024

सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.23 लाख करोड़ घटा

नई दिल्ली: सैंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,23,660 करोड़ रुपए की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुक्सान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सैंसेक्स 1,475.96 अंक या 1.99 प्रतिशत नीचे आया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी और ¨हदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटैल, इन्फोसिस और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 81,763.35 करोड़ रुपए घटकर 19,19,595.15 करोड़ रुपए पर आ गया। सबसे अधिक नुक्सान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें